ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 16 March 2024

पंजाब पुलिस की बड़ी पहल, 28 नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जल्द होंगे शुरू

Big initiative of Punjab Police, 28 new cyber crime police stations will start soon.
Big initiative of Punjab Police, 28 new cyber crime police stations will start soon.

पंजाब : साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने बड़ी पहल की है। राज्य में जल्द ही 28 नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शुरू होंगे। पंजाब सरकार की ओर से सभी 28 पुलिस जिलों समेत तीन कमिश्नरेटों में 28 नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जल्द स्थापित किए जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। साइबर क्राइम की चुनौती को प्रभावी और गंभीरता से निपटने की जरूरत को पहचानते हुए पंजाब पुलिस ने अपनी साइबर क्राइम जांच के बुनियादी ढांचे की क्षमता को और बेहतर एवं मजबूत करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। डीजीपी गौरव यादव ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन स्थापित करने संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, आइडेंटिटी थेफ्ट, साइबर बुलिंग, हैकिंग और ऑनलाइन स्कैमों की जांच करने और निपटने के लिए समर्पित हब के तौर पर काम करेंगे।

डीजीपी ने बताया कि साइबर क्राइम जांच में पुलिस की काबिलियत और कुशलता को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्टेट साइबर क्राइम डिविजन में डिजिटल जांच प्रशिक्षण और विश्लेषण केंद्र (डीआईटीएसी लैब) और जिला स्तर पर साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन और टेक्निकल सपोर्ट यूनिट्स को अपग्रेड करने के लिए 30 करोड़ के फंड भी मंजूर किए हैं। नवीनतम सॉफ्टवेयर फोरेंसिक टूल के शामिल होने से बाल यौन उत्पीड़न सामग्री (सीएसएएम), जीपीएस डाटा पुनप्र्राप्ति, आईओएस/एंड्रॉइड पासवर्ड ब्रेकिंग, क्लाउड डेटा पुनप्र्राप्ति, ड्रोन फोरेंसिक और क्रिप्टोकरेंसी मामलों से निपटने के लिए पंजाब पुलिस की क्षमताओं में काफी वृद्धि होगी। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी संबंधी कॉल सुनने और एनसीआरपी पोर्टल पर रिपोर्टें प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन 1930 स्टेट साइबर क्राइम कार्यालय में 24 घंटे कार्यशील है।