Thursday, 01 September 2022
Punjab
पंजाब में AAP सरकार की बड़ी पहल , अब WhatsApp पर मिलेंगे सरकारी सर्टिफिकेट
[metaslider id=9199]
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब में अब लोगों को किसी भी तरह के सर्टिफिकेट घर बैठे वॉट्सऐप पर मिल जाएंगे । हालाँकि आपको सिर्फ इसका आवेदन करने के लिए सेवा केंद्र आना होगा। वहीँ इसके बाद सर्टिफिकेट डिजिटल साइन के साथ उन्हें वॉट्सऐप पर भेजे जाएंगे। इसके अलावा ई-मेल से भी यह सुविधा मिलेगी। वहीँ पहले लोगों को होलोग्राम और फिजिकल साइन कराने जरूरी होते थे। जिसे अब खत्म कर दिया है।
वहीँ पंजाब के गवर्नेंस रिफॉर्म्स मिनिस्टर गुरमीत मीत हेयर ने चंडीगढ़ में अफसरों से मीटिंग के बाद कहा कि इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा सभी यूनिवर्सिटी, ऐंबैसी समेत प्राइवेट या सरकारी संस्था में उसे वैलिड माना जाएगा।
[metaslider id=25498]
मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने बताया कि 283 सेवाएं ऑनलाइन की जा रही हैं। उन्हें वॉट्सऐप पर यह सहूलियत उपलब्ध कराई जाएगी। बता दे कि जाति या रैजिडेंस सर्टिफिकेट के अलावा डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट, बुढ़ापा पेंशन, मैरिज सर्टिफिकेट, आर्म्स लाइसेंस रिन्युअल, भार मुक्त सर्टिफिकेट, BC सर्टिफिकेट समेत सभी सेवाओं में इनका लाभ मिलेगा। इसके अलावा 93 सेवाओं के लिए अब लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
[metaslider id=1461]