Tuesday, 31 August 2021
Punjab
कपूरथला में बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ , 100 करोड़ रुपये की 20 किलो हेरोइन हुई बरामद , दो लोग गिरफ्तार
[metaslider id="711"]
कपूरथला : पंजाब पुलिस ने कपूरथला में मंगलवार को एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है । मिली जानकारी अनुसार जेलों में बंद कुख्यात गैंगस्टरों द्वारा चलाए जा रहे बड़े ड्रग नेटवर्क काे पुलिस ने पकड़ा है । वहीँ पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 20 किलो हेरोइन जब्त की है। जिसकी अंतरराष्â€ट्रीय बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाेशियारपुर जिले के गांव सारंगवाल निवासी बलविंदर सिंह व जालंधर की बस्â€ती दानिशमंदा के पीटर मसीह के रूप में हुई है। और ये दोनों तस्कर पहले से ही आपराधिक मामलों में आरोपित हैं। ।
[metaslider id="1461"]
डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को कपूरथला में हाई-टेक नाका ढिलवां पर पुलिस ने एक ट्रक और एक हुंडई आई 20 कार को रोका। जब वाहनों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 20 किलो हेरोइन की खेप बरामद हुई।
वहीँ डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी और आगे की जांच के लिए उनके पुलिस रिमांड की मांग करेगी कि पुलिस इस ड्रग सिंडिकेट में शामिल सभी लिंक का पता लगाएगी।
[metaslider id="9199"]