Saturday, 25 December 2021
Punjab
लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट को लेकर DGP का बड़ा खुलासा…..पढ़ें बड़ी खबर
[metaslider id=9199]
चंडीगढ़ (ब्यूरो) : पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपध्याय ने कहा है कि लुधियाना कोर्ट कॉप्लेक्स में हुए बम धमाके के पीछे ड्रग माफिया, गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि धमाके में मारा गया गगनदीप ही कोर्ट में बम प्लांट करने के लिए गया था। उसके जेल में रहने के दौरान ड्रग्स माफिया से संबंध रहे। जिसके बाद उसके विदेशों में बैठे खालिस्तानी आतंकियों के साथ संबंध बने।
इसी बीच पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच से भी बड़ी खबर सामने आ रही है कि लुधियाना धमाके में RDX का इस्तेमाल किया गया। हालांकि धमाके से पानी की पाइप फट गई। जिससे भारी मात्रा में विस्फोटक बह गया। वहीं, टिफिन बम की भी आशंका बनी हुई है। डीजीपी का कहना है कि इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
बम कहीं और प्लांट करना था
डीजीपी ने कहा कि गगनदीप ने बम कहीं और प्लांट करना था। इसके लिए वह बाथरूम में तार जोड़ने के लिए गया था। उस वक्त वह बाथरूम में अकेला था। बम को असेंबल करते वक्त वह फट गया। मृतक के शरीर की पोजिशन को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शुरूआत में गगनदीप अकेला इस साजिश का हिस्सा लग रहा था लेकिन इसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस को लुधियाना में CCTV में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि मकसद के मामले में डीजीपी ने कहा कि उसके केस की सुनवाई थी। बाकी अभी जांच की जा रही है।
[metaslider id=711]