ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 15 September 2022

सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा , बिश्नोई गैंग ने सलमान को उनके फार्महाऊस पर मारने का बनाया था प्लान

Big disclosure about Salman Khan, Bishnoi gang had planned to kill Salman at his farmhouse
Big disclosure about Salman Khan, Bishnoi gang had planned to kill Salman at his farmhouse
[metaslider id=9199] [metaslider id=24944] मुंबई : बड़ी खबर सामने आई है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने का एक बार प्लान फेल होने के बाद बिश्नोई गैंग ने एक और प्लान बी बनाया था। इस बात खुलासा पंजाब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। बता दे कि पुलिस ने बताया कि बिश्नोई गैंग ने सलमान खान पर हमले की दूसरी बार साजिश की थी। उन्होंने सलमान को उनके ही फार्महाउस में मारने का प्लान बनाया था। [metaslider id=25498] पुलिस ने कहा, सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की दूसरी बार प्लानिंग की थी। इस प्लान को कोई और नहीं बल्कि गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित (लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक शूटर) को चुना था। बता दें कि पुलिस ने कपिल को हाल ही में भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने प्लान बी का खुलासा करते हुए कहा कि पनवेल में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का फार्महाउस है, इसलिए कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और अन्य शूटर्स मुंबई के वाजे इलाके में पनवेल में एक किराए का कमरा लेकर रुकने आए थे। उन्होंने उस पूरे रास्ते की रैकी कर यह कमरा किराए पर लिया था। पुलिस ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ महीने तक बिश्नोई गैंग के लोग इस कमरे में रुके थे। [metaslider id=24910]