ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 18 July 2023

बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक में हुआ बड़ा फैसला , INDIA होगा विपक्षी गठबंधन का नाम

Big decision taken in opposition unity meeting in Bengaluru, INDIA will be the name of opposition alliance
Big decision taken in opposition unity meeting in Bengaluru, INDIA will be the name of opposition alliance
नैशनल न्यूज़ : खबर है कि विपक्षी एकता की दूसरे दिन की बैठक बेंगलुरु में हुई । इस बैठक में 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ शामिल हुए । सूत्रों की जानकारी अनुसार बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया है। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल एनक्यूजिव एलाइंस बताया जा रहा है। इस मौके कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी बनाने और एक कार्यालय जल्द बनाया जाएगा। खड़गे ने कहा- भाजपा ने लोकतंत्र की सभी एजेंसियों ED, CBI आदि को नष्ट कर दिया है। हमारे बीच राजनीतिक भेद हैं, लेकिन हम देश को बचाने के लिए साथ आए हैं।इससे पहले हम पटना में मिले थे, जहां 16 पार्टियां मौजूद थीं। आज की बैठक में 26 पार्टियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने कहा आज हम यहां अपने हित के लिए नहीं बल्कि देश को बचाने के लिए एकत्र हुए हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम सरकार की नाकामियों को उजाकर करेंगे। मैं खुश हूं कि राहुल, ममता सब सहमत हैं। 2024 में साथ लड़ेंगे और ग्रेट रिजल्ट लाएंगे। [metaslider id=25498]