ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 20 July 2021

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला , 26 से खुलेंगे स्कूल , समागमों में 300 लोग ले सकेंगे हिस्सा

Big decision of Punjab government, schools will open from 26 july
Big decision of Punjab government, schools will open from 26 july
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : कोरोना मरीज़ों की गिनती कम होने से अब पंजाब सरकार ने राज्य में स्कूल खोलने का फैसला ले लिया है। कोविड रिव्यू बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 26 जुलाई से 10वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही कार्यक्रमों के दौरान इनडोर में 150 व आउटडोर में 300 लोग एकत्र सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दसवीं से बारहवीं कक्षा के लिए स्कूल खोलने की अनुमति होगी, लेकिन केवल उन शिक्षकों और कर्मचारियों को शारीरिक रूप से उपस्थित होने की अनुमति होगी, जिन्होंने टीका लगा हो। छात्रों की शारीरिक उपस्थिति पूरी तरह से माता-पिता की सहमति पर होगी। आनलाइन कक्षाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। सीएम ने कहा कि यदि स्थिति नियंत्रण में रहती है तो शेष कक्षाओं को इसी तरह 2 अगस्त 2021 से खोलने की अनुमति दे दी जाएगी। [metaslider id="1461"]     source link