ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 17 December 2021

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला- डीजीपी इकबाल सहोता को पद से हटाया, चट्टोपाध्याय बने नए कार्यवाहक डीजीपी

Big decision of Punjab government - DGP Iqbal Sahota removed from the post
Big decision of Punjab government - DGP Iqbal Sahota removed from the post
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि चार दिन बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पंजाब का स्थायी डीजीपी लगाने के लिए इंपैनलमेंट कमेटी की मीटिंग बुलाई है। वहीँ दूसरी तरफ उससे पहले ही एक बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब सरकार ने वीरवार देर रात को मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को उनके पद से हटा दिया है। वहीँ उनकी जगह पर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त कर दिया गया है। आपको बता दे कि चट्टोपाध्याय कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पसंद हैं और वह लगातार उनकी पैरवी करते रहे हैं। वहीँ इससे पहले सहोता को डीजीपी नियुक्त करने पर सिद्धू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा तक दे दिया था। वहीँ इससे पहले एपीएस देयोल को भी बदल कर डीएस पटवालिया को एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था और वह भी सिद्धू की ही पसंद हैं। [metaslider id=9199]