Monday, 28 March 2022
Punjab
पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा फैसला , अब राशन लेने के लिए लोगों को लंबी लंबी लाईनों में नहीं लगना पड़ेगा
[metaslider id=711]
चंडीगढ़ : पंंजाब के CM भगवंत मान ने आज फिर से एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एलान किया है कि अब पंजाब के लोगों को राशन लेने के लिए लंबी लंबी लाईनों में नहीं लगना पड़ेगा उन्हें सरकार घर बैठे राशन पहुंचाएगी। मान ने कहा हम पंजाब में 75 साल पुराना सिस्â€टम बदलेंगे। बता दे कि पंजाब में सत्â€ता संभालने के बाद मुख्â€यमंत्री भगवंत मान अब तक कई घोषणाएं कर चुके हैं।
बता दे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'राशन , आपके द्वार' योजना शुरू की है जिसके जरिए लोगों को अब घर बैठे ही राशन विभाग द्वारा मुहैया करवाया जाएगा । CM भगवंत मान ने आज एक वीडिया मैसेज जारी करके कहा कि राशन लेने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ता है और गरीब लोगों को कई बार राशन लेने के लिए अपनी दिहाड़ी भी छोड़नी पड़ती है जिससे उनका नुकसान होता है।
इसके अलावा मान ने कहा कि उन्होंने देखा कि कभी कभी माताओं बहनों को दूर से राशन लाना पड़ता है लेकिन अब सरकार ने फैसला किया है कि विभाग के लोग आपके घर पर राशन मुहैया करवाएंगे। घर आने से पूर्व लोगों से पूछा जाएगा कि वे घर पर हैं कि नहीं।
वहीँ आम आदमी पार्टी के कन्वीनर व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा राशन घर-घर तक पहुंचाने के फैसले का स्वागत किया। केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में इस योजना को लागू करना चाहते थे, लेकिन केंद्र ने ऐसा करने नहीं दिया। उन्होंने कहा लेकिन अब पंजाब में मान सरकार इसे लागू कर रही है।
[metaslider id=1461]