ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 30 March 2022

पंजाब में प्राइवेट स्कूलों को लेकर AAP सरकार का बड़ा फैसला , प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से रोक, यूनिफॉर्म और किताबें मिल सकेंगी सभी दुकानों पर

Big decision of AAP government regarding private schools in Punjab
Big decision of AAP government regarding private schools in Punjab
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब में AAP सरकार ने महंगी शिक्षा से परेशान अभिभावकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बता दे कि CM भगवंत मान ने इसी सत्र से प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। वहीँ अब कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और यूनिफॉर्म किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा। इसके लिए पंजाब की AAP सरकार जल्द ही पॉलिसी बनाकर जारी कर देगी। वहीँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षा महंगी होने की वजह से आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। इसके चलते अभिभावकों को मजबूरी में बच्चों को स्कूली से हटाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल और उनके मालिकों से बैठकर बातचीत के बाद इसकी पॉलिसी बनाएंगे। इसके अलावा CM भगवंत मान ने कहा कि अब कोई भी स्कूल यूनिफार्म और किताबों की खरीद के लिए खास दुकान का पता नहीं बताएगा। उन्होंने कहा उस इलाके की सभी दुकानों में यह सामान उपलब्ध करवाना होगा। उन्होंने कहा यह मां-बाप की मर्जी है कि वह अपनी मर्जी से किताब और यूनिफार्म खरीदें। वहीँ राज्य के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की फीसों में गड़बड़ी के लिए शिक्षा विभाग एक वेबसाइट जारी करेगा। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों के लिए बने एक्ट को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए सरकार योजना बना रही है। [metaslider id=9199]