ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 22 March 2022

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा फैसला, ग्रुप सी व डी के 35,000 अस्थायी कर्मचारी होंगे पक्के

Big decision of AAP government in Punjab, 35,000 temporary employees of Group C and D will be permanent
Big decision of AAP government in Punjab, 35,000 temporary employees of Group C and D will be permanent
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : पंजाब में AAP सरकार ने राज्य में ग्रुप सी और डी के 35,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। वहीँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है। ऐसी संविदात्मक और आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। वहीँ सीएम भगंवत मान ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को कहा है कि अगले विधानसभा के सत्र से पहले इस कानून का मसौदा बनाकर भेजा जाए, ताकि सरकार विधानसभा में उसे मंजूर करके लागू कर सके। बता दे कि पंजाब की सत्ता संभालने के बाद भगवंत मान लगातार फैसले ले रहे हैं। अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में मान सरकार ने 25 हजार सरकारी पदों को भरने को हरी झंडी दे दी थी। [metaslider id=711]