Monday, 30 May 2022
Jalandhar
Big Breaking : जालंधर के शिव नगर में चली गोलियां , 3 लोगों की मौत , आरोपी गिरफ्तार
[metaslider id=711]
जालंधर (बयूरो) : जालंधर से बड़ी खबर मिल रही है कि सोमवार की रात शिव नगर में एक बार फिर गोलियां चली है। मिली जानकारी मुताबिक गोलीबारी में 3 लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि जिस घर में गोलियां चली है वहां पर एक लड़की की तीसरी शादी हुई थी जिसके बाद विवाद उत्पन्न हुआ। वहीँ मौके पर थाना प्रभारी सुरजीत गिल पहुंच चुके थे जिन्होंने तथाकथित आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीँ मौके पर एडीसीपी सोहेल मीर भी मौजूद है।
[metaslider id=9199]