ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 27 January 2024

Big Breaking News : होशियारपुर में ट्रक से टक्कर के बाद कार सवार 4 लोग जिंदा जले

Big Breaking News: 4 people in car burnt alive after collision with truck in Hoshiarpur
Big Breaking News: 4 people in car burnt alive after collision with truck in Hoshiarpur
पंजाब : खबर मिली है कि पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई. जिससे कार ने तुरन्त आग पकड़ ली. वहीं कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि होशियारपुर में दसूहा के ऊंची बस्सी गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रक की टक्कर के बाद जैसे ही कार ने आग पकड़ी तो कार में मौजूद लोगों ने दरवाजे खोलने की कोशिश की लेकिन वो दरवाजे को नहीं खोल पाए. जिसकी वजह से वो कार में जिंदा जल गए और चारों की मौके पर ही मौत हो गई. सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. गाड़ी का नंबर जालंधर का है तो इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक जालंधर के हो सकते है. कार की डीटेल के आधार पर मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.