Saturday, 18 March 2023
Punjab
BIG BREAKING : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार , पंजाब में Internet बंद , लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
पंजाब न्यूज़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।फिलहाल अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।बता दे पंजाब पुलिस की करीब 60 गाड़ियां अमृतसपाल सिंह के पीछे लगी हुई थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने अमृतसपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार कर मैहतपुर के थाने में ले आई, जिसके बाद थाने को सील कर दिया गया।
आपको बता दे पंजाब भर में मोबाइल इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कल दोपहर 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी हो गए है। राज्य के हालात खराब ना हो जिस कारण उक्त फैसला लिया गया है। वहीं पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
गौरतलब है कि अमृतसर के अजनाला थाने पर गत 23 फरवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' से जुड़े हजारों लोगों ने हमला कर दिया था। हाथों में बंदूकें और तलवारें लहराते हुए भारी इकट्ठ में अजनाला थाने के बाहर पहुंच गया था, जो अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। हालात को काबू में रखने के लिए पंजाब पुलिस ने आरोपी को रिहा करने का ऐलान किया था।
[metaslider id=25498]