ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 27 March 2024

Big Breaking : जालंधर से MP सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल BJP में हुए शामिल

Big Breaking: Jalandhar MP Sushil Rinku and MLA Sheetal Angural join BJP
Big Breaking: Jalandhar MP Sushil Rinku and MLA Sheetal Angural join BJP

जालंधर : बड़ी खबर सामने आई है कि जालंधर से आप पार्टी के MP सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल BJP में शामिल हो गए है। इससे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में AAP को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले कल ही पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर सुनील जाखड़ भी साथ मौजूद हैं।

बता दें, सुशील कुमार रिंकू ने मई 2023 के दौरान हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बड़ी जीत दर्ज की थी। वह 57 हजार से ज्यादा वोटों से उपचुनाव जीत गए थे।

आपको बता दें कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें है, जिनमें से आठ सीटों पर AAP अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। AAP ने अपने पांच मंत्रियों को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है, जिसमें खडूर साहिब से लालजीत भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडियां, पटियाला से डॉक्टर बलबीर सिंह, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और अमृतसर से कुलदीप धालीवाल का नाम शामिल है।