ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 09 May 2023

Big Breaking : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार

Big Breaking: Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan arrested from Islamabad High Court
Big Breaking: Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan arrested from Islamabad High Court
इस्लामाबाद : बड़ी खबर है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने की है। इमरान खान 2 केस में जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को इमरान उस समय गिरफ्तार हुए जब वह इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में अपने बायो‍मेट्रिक वेरीफिकेशन के लिए जा रहे थे। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता मुसर्रत चीमा ने दावा किया है कि इमरान को टॉर्चर किया जा रहा है।इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने आरोप लगाया- खान को पीटा जा रहा है। पार्टी ने खून से लथपथ इमरान के वकील का वीडियो भी पोस्ट किया है। इमरान को भ्रष्‍टाचार केस में गिरफ्तार किया गया है। इस्‍लामाबाद पुलिस की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि इमरान की गिरफ्तारी कादिर ट्रस्‍ट केस में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को एक रैली में इमरान ने खुफिया एजेंसी ISI की पॉलिटिकल विंग के चीफ फैसल नसीर पर बेहद संगीन आरोप लगाए थे। खान ने कहा था- फैसल मुझे कत्ल करना चाहते हैं। इसमें कुछ अफसर उनका साथ दे रहे हैं। फौज को मजबूरन सामने आकर इन आरोपों को खारिज करना पड़ा। इसके बाद मंगलवार को लाहौर से इस्लामाबाद रवाना होने से पहले इमरान ने कार से एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें आरोप दोहराए। कहा- फौज कान खोलकर सुन ले। मैं डरने वाला नहीं हूं और न पाकिस्तान छोड़कर कहीं जाऊंगा। इसके करीब 4 घंटे बाद ही उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बायोमेट्रिक रूम से शीशे तोड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। [metaslider id=25498]