ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 20 March 2023

BIG BREAKING : अमृतपाल सिंह के ड्राइवर व चाचा ने पंजाब पुलिस के सामने किया सरेंडर, अमृतपाल की तलाश जारी

NIA registers case against Amritpal Singh's brother-in-law
NIA registers case against Amritpal Singh's brother-in-law
जालंधर : बड़ी खबर सामने आ रही है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने जालंधर में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया, जबकि अमृतपाल सिंह की तलाश अब भी जारी है। जालंधर पुलिस के अनुसार अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और चालक हरप्रीत सिंह ने रविवार देर रात जालंधर के मेहतपुर इलाके में एक गुरुद्वारे के पास आत्मसमर्पण कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि अमृतपाल की तलाश अब भी जारी है। बता दे कि राज्य पुलिस अब तक अमृतपाल के 112 समर्थकों को गिरफ्तार कर चुकी है। अमृतपाल की तलाश में रविवार को पुलिस ने ‘फ्लैग मार्च' किया और पूरे राज्य में तलाशी अभियान चलाया। वहीँ अमृतपाल सिंह के परिवारवालों व उसके सहयोगियों का कहना है कि उसे गैर कानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया है , पुलिस जानबूझकर ढूढ़ने का नाटक कर रही है। [metaslider id=25498]