ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 13 March 2024

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पत्नी परनीत कौर BJP में शामिल होने जा रही

Big blow to Congress, Preneet Kaur, wife of former Chief Minister Captain Amarinder Singh, is going to join BJP.
Big blow to Congress, Preneet Kaur, wife of former Chief Minister Captain Amarinder Singh, is going to join BJP.

पटियाला : लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीति पार्टियां में हलचल तेज हो गई और पार्टियों में दल बदल भी जारी है। पटियाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पत्नी परनीत कौर को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कल यानी के गुरुवार को परनीत कौर भाजपा में शामिल हो रही हैं। काफी समय से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने बेटे रनिंदर सिंह और बेटी जय इंदर कौर के साथ सितंबर 2022 में भाजपा में शामिल हो गए, जबकि परनीत कौर, जो 1999 (13वीं लोकसभा चुनाव) से लोकसभा में पटियाला का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा द्वारा इन्हें उसी सीट से मैदान में उतारा जा सकता है, क्योंकि पटियाला में उनकी अच्छी पकड़ है। इसी तरह बीजेपी के लिए पटियाला में वह एक मजबूत उम्मीदर होंगी।

Amazon से Grill Sandwich Toaster खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/3IyKUgE