ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 23 March 2024

हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका , 6 बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थामा

Big blow to Congress in Himachal, 6 rebel MLAs join BJP
Big blow to Congress in Himachal, 6 rebel MLAs join BJP

नेशनल न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिन्दल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया।

Amazon से Bucket Spin Mop खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/3TD97Zn

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए इन सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियों और गारंटी का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा कि इन सभी नेताओं के पार्टी में आने से भाजपा हिमाचल प्रदेश में और ज्यादा मजबूत होगी।