Wednesday, 14 August 2024
Punjab
अकाली दल को बड़ा झटका, डॉ. सुखविंदर सुक्खी आम आदमी पार्टी में शामिल
पंजाब : खबर है कि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। खबर मिली है कि बंगा से मौजूदा अकाली दल के विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने खुद उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। आपको बता दें कि डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने अकाली दल की टिकट से जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के करीबी नेताओं में से एक थे। अकाली दल के पास केवल तीन विधायक थे, जिनमें से बंगा से विधायक डॉ. सुक्खी अब आप में शामिल हो गए हैं। इसके बाद अब शिरोमणि अकाली दल के पास पंजाब में सिर्फ 2 विधायक बचे हैं। इनमें मुल्लांपुर दाखा से मनप्रीत सिंह अयाली और हलका मजीठा से गनिव कौर मजीठिया शामिल हैं।