Friday, 31 December 2021
Jalandhar
अकाली दल को बड़ा झटका , अकाली नेता सेठ सतपाल मल को CM चरणजीत चन्नी ने कांग्रेस में करवाया शामिल
[metaslider id=9199]
जालंधर : पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को जालंधर में श्री गुरु रविदास धाम पहुंचे और उन्होंने यहाँ माथा टेका। वहीँ इस मौके पर उन्होंने अकाली नेता सेठ सतपाल मल को कांग्रेस में शामिल करवाया। इस अवसर पर उनके साथ जालंधर पश्चिमी से विधायक सुशील रिंकू, शाहकोट के विधायक लाडी शेरोवालिया, कांग्रेस नेता मेजर सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर समेत कई नेता मौजूद रहे। आपको बता दें कि सेठ सतपाल मल पहले कांग्रेस में ही थे लेकिन 2017 के चुनाव से पहले वह अकाली दल में शामिल हो गए थे। वहीँ उन्हें करतारपुर से टिकट दी गयी थी लेकिन तब वे चुनाव हार गए थे। लेकिन इस बार अकाली दल ने उनकी टिकट काट दी , अब इसके बाद उन्होंने फिर कांग्रेस का हाथ थामा है। बता दे कि इससे पहले CM चन्नी पीएपी कांप्लेक्स में पहुंचे और वहां उन्होंने पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। मिली जानकारी अनुसार इसके बाद वह अर्बन एस्टेट फेस वन में लुभाना भवन का नींवपत्थर रखेंगे और इसके पश्चात वे डेरा सचखंड बल्ला जाएंगे।
[metaslider id=711]