ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 14 July 2021

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, 2.85 लाख खेत मजदूर व भूमिहीन किसानों का कर्ज होगा माफ

Big announcement of Punjab government, loan of 2.85 lakh farm laborers and landless farmers will be waived
Big announcement of Punjab government, loan of 2.85 lakh farm laborers and landless farmers will be waived
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने खेत मजदूरों और भूमिहीन किसानों को बड़ी राहत दी है। राज्‍य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के 2.85 लाख खेत मजदूरों और भूमिहीन किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर दी है। यह कर्ज माफी की राशि 590 करोड़ रुपये होगी। यह घोषणा अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है। कांग्रेस ने 2017 में खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों से यह वायदा किया था। इस राशि को बांटने में सरकार कोई देर नहीं करेगी। मिली जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को इस संबंध में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री लाभ पात्रियों को चैक वितरित करेंगे। सरकार ने यह फैसला मंगलवार को ही ले लिया था, लेकिन इसकी घोषणा बुधवार को की गई है। [metaslider id="1461"] जानकारी के अनुसार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के 2,85,325 सदस्यों को यह राहत देती। प्रति व्यक्ति 20 हजार रुपये का ऋण माफ किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने किसान कर्ज माफी के तहत 5.64 लाख किसानों के 4624 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए थे। इसमें अधिकतम सीमा दो लाख रुपये तक थी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 20 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह दौरान ये चेक जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्राथमिक सहकारी सभाओं के 2,85,325 सदस्यों का 590 करोड़ रुपये के ऋण माफ किए जाएंगे और इससे हर सदस्‍य को 20 हजार रुपये की राहत मुहैया होगी। उन्होंने वित्त और सहकारिता विभागों को इस फ़ैसले को ज़मीनी स्तर पर कारगर ढंग से अमल में लाने के लिए प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के आदेश दिए हैं। [metaslider id="9199"]     source link