ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 19 March 2022

पंजाब की भगवंत मान मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक में बड़ा एलान , 25 हजार पदों पर भर्ती को हरी झंडी

Big announcement in the first meeting of Bhagwant Mann cabinet of Punjab, green signal for recruitment of 25 thousand posts
Big announcement in the first meeting of Bhagwant Mann cabinet of Punjab, green signal for recruitment of 25 thousand posts
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : पंजाब में नई बनी भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल की आज पहली बैठक हुई। वहीँ बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा हुई है। बता दे कि मंत्रिमंडल ने 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दे दी है। वहीँ अब बोर्ड, कारपोरेशन और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा पुलिस विभाग में 10 हजार भर्तियां होंगी। प्राप्त जानकारी अनुसार मंत्रिमंडल ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट लेने का फैसला किया है। वहीँ बजट जून महीने में पेश किया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक के बाद एक वीडियो जारी कर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में उन्होंने 25 हजार युवाओं को नौकरी देने का फैसला किया है । इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा बेरोजगारी के कारण विदेशों की ओर भाग रहे हैं। हम युवाओं को रोजगार देंगे। वहीँ सीएम भगवंत मान ने कहा कि जितनी भी नौकरियां मिलेंगी डिग्री के मुताबिक ही मिलेंगी। उन्होंने कहा नौकरियों में कोई रिश्वत नहीं चलेगी। एक महीने के भीतर पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। [metaslider id=1461]