ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 21 December 2021

सूचना मंत्रालय की बड़ी कार्यवाही , भारत -विरोधी 20 यूट्यूब चैनल व 2 वेबसाइट को किया ब्लॉक

Central government's big action on those spreading anti-national propaganda, instructions to close many internet media accounts including many YouTube channels, websites
Central government's big action on those spreading anti-national propaganda, instructions to close many internet media accounts including many YouTube channels, websites
[metaslider id=711] नई दिल्ली : आपको बता दे कि भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने से पाकिस्तान बाज नहीं आता। जबकि , वह इसमें सफल नहीं हो पाता औऱ लगातार मुंह की ही खाता है। बड़ी खबर मिली है कि भारत सरकार ने इसके मद्देनजर एक बाद फिर बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी अनुसार भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और फेक न्यूज फैलाने के मामले में 20 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट्स को ब्लाक कर दिया गया है। बता दें कि प्राप्त जानकरी अनुसार यह कार्रवाई सोमवार को हुई है। वहीँ भारत सरकार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि खुफिया एजेंसियों के समन्वय में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार इंटरनेट पर भारत विरोधी प्रचार और फेक न्यूज फैलाने वाली यूट्यूब पर 20 चैनलों और 2 वेबसाइटों को ब्लाक करने का आदेश दिया। ये चैनल और वेबसाइट पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे। वहीँ भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे थे। [metaslider id=1461] वहीँ भारत सरकार की ओर से दी गई जानकारी में आगे कहा गया कि चैनलों का इस्तेमाल कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों, राम मंदिर, सीडीएस जनरल बिपिन रावत आदि जैसे विषयों पर दुर्भावना से भरे कंटेंट पोस्ट करने के लिए किया गया था। इसके अलावा इन यूट्यूब चैनलों ने किसानों के विरोध प्रदर्शन, नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध जैसे मुद्दों पर भी कंटेंंट पोस्ट की थी। मिली जानकारी अनुसार नया पाकिस्तान ग्रुप के जरिए चलने वाले लगभग 15 यूट्यूब चैनल, 5 अन्य यूट्यूब चैनल और 2 वेब पोर्टल पर कार्रवाई की गई है, जो कानून का उल्लंघन कर रहे थे। बता दे कि आइटी नियमों के अंतर्गत इनके खिलाफ़ कार्रवाई की गई। [metaslider id=9199]