ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 05 September 2023

पर्ल्स घोटाले में पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व निदेशक धरमिंदर सिंह संधू को किया गिरफ्तार

Big action by Punjab Vigilance in Pearls scam, former director Dharminder Singh Sandhu arrested
Big action by Punjab Vigilance in Pearls scam, former director Dharminder Singh Sandhu arrested
पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 50 हजार करोड़ रुपये के पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (PACL) घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी अनुसार विजिलेंस ने कंपनी के गैर-कानूनी तौर पर नियुक्त निदेशकों में से एक धरमिंदर सिंह संधू निवासी रामा मंडी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। संधू के खिलाफ फरवरी में मोहाली स्थित स्टेट क्राइम पुलिस थाने में धोखाधड़ी, दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। विजिलेंस मामले की पड़ताल कर रही है। [metaslider id=25498]