ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 19 September 2024

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, ड्यूटी में कोताही बरतने पर चौकी इंचार्ज सहित 5 कर्मचारी निलंबित

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, ड्यूटी में कोताही बरतने पर चौकी इंचार्ज सहित 5 कर्मचारी निलंबित
Oplus_131072

जालंधर : जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विभिन्न थानों के पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस की लापरवाही और खास तौर पर चौकी के अधिकार क्षेत्र में बार-बार जनतक शिकायतों के बाद की गई है। जिन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें ए.एस.आई. अवतार सिंह, कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह, सीनियर कांस्टेबल भूपिंदर सिंह, कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह और ए.एस.आई./एल.आर. जसविंदर सिंह के रूप में की गई है।

जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस कप्तान (एस.एस.पी.) हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि विभाग ने इन कर्मचारियों के खिलाफ अपनी ड्यूटी निभाने में असफल रहने के लिए सख्त कार्रवाई की है। इस कारण कई जनतक शिकायतें आई और लोगों में बेचैनी पैदा हुई है। पुलिस द्वारा लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।