ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 21 March 2025

जालंधर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन , नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोज़र ...

जालंधर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन , नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोज़र ...

जालंधर : पंजाब में नशे के विरुद्ध मान सरकार का एक्शन लगातार जारी है। वहीँ जालंधर में एक बार फिर नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजल एक्शन देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर में आज सुबह-सुबह भार्गव कैंप इलाके में पुलिस पहुंची और नशा तस्करी की कमाई से बनाए गए 2 घरों पर डिच मशीन चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 3 भाईयों रोहित, जितेंद्र व वरिंदर सिंह उर्फ मोला के भार्गव कैंप में स्थित घरों को तोड़ा गया है। ये तीनों भाई नशा तस्करी के कई मामलों में नामजद हैं।

पहले इन नशा तस्करों को 12.30 बजे तक का समय दिया गया था कि घर को खाली कर दिया जाए। लेकिन इससे पहले पुलिस इलाके में डिच मशीने लेकर चली गई और देखते ही दखते घरों तोड़ दिया। भारी पुलिस फोर्स सुबह ही इलाके में तैनात कर दी गई। बता दें कि तीनों भाइयों में वरिंदर सिंह उर्फ मोला को हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में 1 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया था।