ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 15 October 2023

पंजाब में मेले पर किश्ती वाले झूले पर बड़ा हादसा , 3 बच्चों की हुई मौत

Big accident on the boat swing at the fair in Punjab, 3 children died
Big accident on the boat swing at the fair in Punjab, 3 children died
फ़िरोज़पुर : खबर है कि पंजाब के फिरोजपुर में मेले में किश्ती वाले झूले पर बड़ा हादसा हो गया। जिले के सरहदी गांव दुलचीके में उस वक्त मातम छा गया जब झूला झूल रहें तीन बच्चों के साथ हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद झूले का मालिक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मेला को बंद करवा दिया गया। मृतक के भाई कर्णदीप सिंह ने बताया कि वो और उसका भाई अमदीप कालू गांव में लगा मेला देखने के लिए गए थे। मेले में उसका भाई किश्ती वाले झूले में झूलने के लिए चला गया। झूले वाले ने झूले में उसकी क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठा रखा था। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि झूले की गति बहुत ही तेज थी। झूले की राइड के दौरान अचनक पता कौन- सी रस्सी गले में फंसी और 4 बच्चे झूले से नीचे गिर गए। मृतक के भाई ने आगे बताया कि अमनदीप सिंह झूले के प्लेटफार्म पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमनदीप सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्णदीप सिंह ने बताया कि अमनदीप सिंह के अलावा 2 और बच्चे थे जिनकी मौत हो गई, लेकिन वह कहां के है इसके बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। [metaslider id=25498]