Friday, 27 November 2020
Punjab
बीबी जागीर कौर के सिर एसजीपीसी की प्रधानगी का ताज सजा, पहले भी बनी थीं पहली महिला एसजीपीसी प्रधान
[metaslider id="711"]
अमृतसर (अक्षय ): 1991 में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर से अपने सियासी सफर की शुरुआत करने वाली बीबी जागीर कौर को अपने राजनीतिक जीवन में अनेक उतार चढ़ावोंं का सामना करना पड़ा, लेकिन वह हमेशा तमाम मुश्किलों का डटकर सामना करते हुए दृढ़ इरादों के साथ आगे बढ़ती रहीं और सफलता हासिल की।
[metaslider id="9199"]
लंबे समय बाद उनके सिर पर एसजीपीसी की प्रधानगी का ताज सजा है। हालांंकि बीबी जागीर कौर पिछली बार भी एसजीपीसी प्रधानगी के प्रमुख दावेदार थींं, लेकिन शिअद प्रमुख की तरफ से लोगोंंवाल को फिर से अध्यक्ष बना दिया गया था.1998 में उन्हें शिरोमणि गुरुद्रारा प्रबंधक कमेटी की पहली महिला अध्यक्ष होने का सम्मान प्राप्त हुआ।
बीबी जागीर कौर न सिर्फ एक बहुत अच्छी वक्ता हैंं, बल्कि वह सिख पंथ से संबंधित धार्मिक मामलों की बहुत अच्छी जानकार हैंं। वह गुरुबाणी का भी पूर्ण ज्ञान रखती हैंं। इसके अलावा वह आधी आबादी स्त्री वर्ग की नुमाइंंदगी भी कर रही हैंं।
source link