Monday, 23 June 2025
LUDHIANA
उपचुनाव में हार के बाद भारत भूषण आशु का बड़ा फैसला , पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
लुधियाना : लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा से बड़े अंतर से हारने वाले आशु ने कहा कि वह इस महत्वपूर्ण उपचुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेने के लिए पद छोड़ रहे हैं।
इस्तीफा सौंपने के बाद आशु ने कहा, “मैं विनम्रता के साथ जनता के फैसले को स्वीकार करता हूं और परिणाम की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।â€
[metaslider id=34068] [metaslider id=24944]