ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 16 April 2022

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हर घर को 300 यू‍निट बिजली मुफ्त की दी खुशखबरी, जानिए किस तारीख से मिलेगी फ्री बिजली

Bhagwant Mann government of Punjab gave 300 units of electricity free to every household, know from which date you will get free electricity
Bhagwant Mann government of Punjab gave 300 units of electricity free to every household, know from which date you will get free electricity
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने कार्यकाल का एक माह पूरा होने पर राज्‍य की जनता को बड़ी खुशखबरी दी है। बता दे कि CM भगवंत मान ने जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का एलान किया है । आपको बता दे कि राज्‍य के सभी घरों को 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त्त दी जाएगी। वहीँ इसके साथ ही भगवंत मान सरकार ने अपना एक माह का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया है। इसमें सरकार ने इससे पहले उठाए गए अपने 13 महत्‍वपूर्ण कदमों का उल्‍लेख किया है। इस प्रकार राज्‍य सरकार ने अपने एक माह के कार्यकाल में प्रति माह 300 यूनिट बिजली देने सहित 15 प्रमुख कदम उठाए हैं। आपको बता दे कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा से सरकार पर करीब चार हजार करोड़ रुपये का वार्षिक बोझ पड़ेगा। वहीँ सरकार ने अधिकारियों से चर्चा के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। [metaslider id=711]