ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 12 April 2022

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भगवंत मान सरकार हुई सख्त , नए दिशा निर्देश जारी

Bhagwant Mann government has been strict against the arbitrariness of private schools in Punjab, new guidelines issued
Bhagwant Mann government has been strict against the arbitrariness of private schools in Punjab, new guidelines issued
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त हो गई है। वहीँ अब सरकार की गाइडलाइन न मानने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। वहीँ पंजाब सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन न करने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने को भी कहा है। पंजाब के CM भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य के शिक्षा विभाग ने आज निजी स्कूलों को आदेश जारी किये है कि वह कस्बों में कम से कम तीन और शहरों में कम से कम 20 किताबों/वर्दी वाली दुकानों की सूची तुरंत जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) के साथ साझा करें। बता दे कि इस कदम का उद्देश्य अभिभावकों को उनके घरों के आस-पास के मुताबिक किसी भी निर्धारित दुकान से किताबें खरीदने की छूट देना है। CM भगवंत मान ने कहा कि निजी स्कूल अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से वर्दी और पुस्तकों को खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। इसके अलावा वर्दी के रंग, डिजाइन को कम से कम अगले दो वर्षों तक नहीं बदला जाएगा। वहीँ शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि स्कूलों की किसी भी तरह की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए नियमों को सख्ती से लागू करवाएं। पंजाब के निजी स्कूलों के खिलाफ फीस, किताबों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निजी स्कूलों को फीसें न बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कई स्कूलों की ओर से फीसों को बढ़ाया जा रहा है। वहीँ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फीसों को लेकर जिन स्कूलों ने निर्देशों का पालन नहीं किया है उन पर कार्रवाई की जाएगी।   [metaslider id=1461]