ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 07 November 2026

बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार

बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार

नेशनल न्यूज़ : सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस हिंदी सीजन 20' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नया इतिहास बना दिया है। शो ने प्रीमियर के 60 दिनों से भी कम समय में जियोहॉटस्टार पर 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार कर लिया है।

यह बिग बॉस फ्रेंचाइजी के इतिहास में किसी भी सीजन से हासिल किया गया अब तक का सबसे तेज आंकड़ा है। इस अचिवमेंट के साथ शो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि 2 दशक बाद भी दर्शकों के बीच इसकी दीवानगी कम नहीं हुई है।

बिग बॉस 20 की पॉपुलेरिटी सिर्फ इसे देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शक वोटिंग और ऑनलाइन एक्टिविटी के जरिए भी शो से जुड़ रहे हैं। इस सीजन में अब तक 350 करोड़ से ज्यादा वोट डाले जा चुके हैं, जो पिछले सीजन के मुकाबले 71 प्रतिशत ज्यादा हैं।

वहीं वोट करने वाले फैंस की संख्या में भी 48 प्रतिशत की बढ़ी है। इसके अलावा दर्शकों ने लास्ट सीजन की तुलना में 3 गुना से ज्यादा मीम्स बनाए हैं। शो के प्ले-अलॉन्ग गेम 'जीतो' में हिस्सा लेने वाले दर्शकों की संख्या भी दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

सलमान खान ने फैंस का किया शुक्रिया

इस अचिवमेंट पर शो के होस्ट सलमान खान ने कहा कि बिग बॉस का असली गेम सिर्फ घर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर भी चलता है, जहां लोग हर पल इससे जुड़े रहते हैं। उन्होंने 100 करोड़ घंटे के वॉच टाइम को दर्शकों के प्यार और जुड़ाव का सबूत बताते हुए सभी का धन्यवाद किया।