ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 02 October 2023

पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत , भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल ने माता कौशल्या अस्पताल लोगों को किया समर्पित

Beginning of a new era of health revolution in Punjab, Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal dedicated Mata Kaushalya Hospital to the people.
Beginning of a new era of health revolution in Punjab, Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal dedicated Mata Kaushalya Hospital to the people.
पटियाला : पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोमवार को पटियाला में सरकारी क्षेत्र का अपनी किस्म का पहला माता कौशल्या अस्पताल लोगों को समर्पित किया। ये अस्पताल पंजाब के ऐतिहासिक शहर पटियाला में स्थित है। अत्याधुनिक सहूलतों से लैस यह अस्पताल पटियाला सहित उसके आसपास रहने वाले करीब 20 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। इस अस्पताल में फिलहाल 300 बैड मौजूद हैं। इसके साथ ही इस फेमस हैल्थ सेंटर को 13.80 करोड़ रुपए की लागत के साथ अपग्रेड किया गया है। इस अस्पताल में ICU, NICU और अन्य तरफ की स्वास्थ्य सुविधाएं दी गई है। अस्पताल लोगों को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एक नयी क्रांति की शुरुआत की है। उन्होंने ऐलान किया कि लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए एक साल के अंदर राज्य भर के सभी अस्पतालों में एमरजेंसी सेवाएं चालू कर दीं जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक राज्य में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को सुधारने के लिए मील के पत्थर के तौर पर काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की भलाई के लिए 550 करोड़ रुपए का स्वस्थ मिशन पंजाब शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। इस मौके दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पंजाब के मान सरकार की सराहना करते हुये कहा कि राज्य में स्वास्थ्य क्रांति का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद राज्य के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुफ़्त मुहैया करवाना है। [metaslider id=25498]