ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 19 February 2026

क्रिकेट मैच के बीच मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी घायल

क्रिकेट मैच के बीच मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी घायल

नेशनल न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में क्रिकेट मैच के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार शाम शुक्लागंज इलाके के सप्रू मैदान में चल रहे मैच के बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में 65 वर्षीय अंपायर मणिक गुप्ता की मौत हो गई और करीब 15 से 20 खिलाड़ी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मणिक गुप्ता कानपुर के रहने वाले थे और मैच में अंपायरिंग कर रहे थे। खेल जारी था कि तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड मैदान पर आ गया और खिलाड़ियों, अंपायरों व अन्य लोगों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मैदान में अफरातफरी मच गई। खिलाड़ी और दर्शक खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. सिंह ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और अप्रत्याशित घटना है, जब मणिक गुप्ता को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब भी मधुमक्खियां उनके चेहरे और शरीर से चिपकी हुई थीं, जिससे हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। संघ ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।