ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 02 August 2022

सावधान घर से सामान लेने निकलें तो थैला साथ लेकर जाएं , अब पॉलिथीन हाथ में नजर आया तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, आज से चालान मुहिम हुई शुरू

Be careful if you go out to get goods from home, take the bag with you, now if polythene is seen in hand, then fine may have to be paid, challan campaign started from today
Be careful if you go out to get goods from home, take the bag with you, now if polythene is seen in hand, then fine may have to be paid, challan campaign started from today
[metaslider id=24944] [metaslider id=9199] जालंधर : जरुरी खबर है कि सावधान हो जाइये अब घर से सामान लेने निकलें तो थैला साथ लेकर जाएं, क्यूंकि जालंधर में आज से पॉलीथिन के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू हो गया है। अब सब्जी या अन्य सामान लेने के लिए घर से निकलें तो कपड़े या जूट का बैग साथ में जरूर रखें। यदि हाथ में पॉलीथिन का लिफाफा नजर आया तो जुर्माना भरना पड़ सकता है। शहर में आज से पॉलीथिन प्रयोग पर चालान की मुहिम शुरु हो गई है। [metaslider id=25498] बता दे कि शहर के सभी दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं को भी नगर निगम ने पहले ही आगाह कर दिया है कि मंगलवार से पॉलिथीन नजर आने पर अब पूछा नहीं जाएगा बल्कि सीधा चालान काट कर हाथ में थमा दिया जाएगा। निगम अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि दुकानदार यदि सामान देना ही चाहते हैं तो वह जूट के बैग या फिर कपड़े के थैले में दें। सिंगल यूज पॉलिथीन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। [metaslider id=24910]