ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 13 January 2023

डॉक्टर की सलाह के बिना कफ सिरप खरीद रहे हैं तो हो जाएं सावधान , WHO ने 2 भारतीय कफ सिरप के यूज को लेकर किया अलर्ट जारी

Be careful if you are buying cough syrup without doctor's advice, WHO has issued an alert regarding the use of 2 Indian cough syrups.
Be careful if you are buying cough syrup without doctor's advice, WHO has issued an alert regarding the use of 2 Indian cough syrups.
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : आप अगर डॉक्टर की सलाह के बिना कफ सिरप खरीद रहे हैं तो हो जाएं सावधान क्यूंकि यह जानलेवा भी हो सकता है। बड़ी जानकारी सामने आई है कि ज्यादा मुनाफे के लिए कफ सिरप में एथिलीन ग्लाइकोल और डायथिलीन ग्लाइकोल नाम के लिक्विड कैमिकल मिलाए जा रहे हैं। खबर सामने आई है कि ऐसी ही मिलावट वाले भारतीय कफ सिरप पीने से पिछले कुछ महीनों में गाम्बिया और उज्बेकिस्तान में 89 बच्चों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी अनुसार भारत में भी दवा में इन कैमिकल्स की मिलावट से अलग-अलग घटनाओं में 73 लोगों की मौत का रिकॉर्ड दर्ज है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO ने भी 2 भारतीय कफ सिरप के यूज को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, उज्बेकिस्तान ने 22 दिसंबर को 19 बच्चों की मौत के लिए नोएडा की मैरियन बायाटेक में बनी AMBRONOL और Doc-1 Max कफ सिरप को जिम्मेदार बताया था। साथ ही WHO ने इसकी जांच करने को कहा था। प्राप्त जानकारी अनुसार WHO ने अपनी जांच में दोनों कफ सिरप AMBRONOL और Doc-1 Max को असुरक्षित बताया है। WHO ने कहा कि बच्चों में इनके इस्तेमाल से गंभीर समस्या या फिर मौत का खतरा है। कंपनी ने अब तक इन उत्पादों की गुणवत्ता की गारंटी नहीं दी है। WHO ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एथिलीन ग्लाइकोल और डायथिलीन ग्लाइकोल की इतनी ज्यादा मात्रा इंसानों के लिए जानलेवा हो सकती है। [metaslider id=25498]