Thursday, 01 September 2022
National
September महीने में 13 दिन बंद रहेंगे Bank, चेक करें छुट्टियों की पूरी List
[metaslider id=9199]
[metaslider id=24944]
नई दिल्ली : सितंबर महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे जिसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। बता दें कि कुछ छुट्टियां पूरे देश के लिए हैं, वहीं कुछ राज्यों के लोकल त्योहारों के हिसाब से दी गई है। सितंबर के महीने में कुल 7 दिन रीजनल त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 6 दिन बैंकों में शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। इस महीने में कई त्योहार भी पड़ने वाले हैं. इसमें गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, ओणम , नवरात्रâ€ि आदि जैसे कई त्योहार शामिल हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि किस-किस दिन सितंबर के महीने में बैंक बंद रहेंगे-
छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
1 सितंबर- गणेश चतुर्थी (पणजी में छुट्टी)
4 सितंबर- रविवार
6 सितंबर- कर्मा पूजा (रांची में छुट्टी)
7 सितंबर- पहला ओणम (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी)
8 सितंबर- थिरु ओणम (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी)
9 सितंबर- इन्द्रजात्रा (गंगटोक में बैंक बंद में छुट्टी)
10 सितंबर- शनिवार (दूसरा शनिवार)
11 सितंबर- रविवार
18 सितंबर- रविवार
21 सितंबर- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी)
24 सितंबर- शनिवार (चौथा शनिवार)
25 सितंबर- रविवार
26 सितंबर- नवरात्र स्थापना/ लैनिंगथोऊ सनमाही का मेरा चाओरेन हाउबा (इंफाल और जयपुर में छुट्टी)
[metaslider id=25498]