Thursday, 19 September 2024
Punjab
अमृतसर में हुई दिनदहाड़े बैंक डकैती, लुटेरों ने तीन मिनट में लूटे 24 लाख
पंजाब : बड़ी खबर है कि अमृतसर में एचडीएफसी बैंक की गोपालपुर शाखा से 5 नकाबपोश लुटेरों ने 24 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार बैंक की गांव गोपालपुर शाखा के स्टाफ को बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे दो बाइक पर आए पांच नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर बंधक बनाया और 24 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को सिर्फ तीन मिनट में अंजाम दिया गया। लुटेरे बैंक कर्मियों के मोबाइल, लैपटॉप और डीवीआर भी ले गए