Friday, 11 July 2025
Jalandhar
विधायक रमन अरोड़ा व उनके समधी राजू मदान की जमानत याचिका हुई खारिज
जालंधर : करप्शन मामले में फंसे विधायक रमन अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, उनके समधी राज कुमार मदान (राजू मदान) और निगम कर्मचारी हरप्रीत कौर को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है।
[metaslider id=24944]जालंधर के एडिशनल सेशन जज कम स्पेशल जज जसविंदर सिंह ने तीनों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि रमन अरोड़ा, राजू मदान और हरप्रीत कौर पर जालंधर निगम में ठेके और लेन-देन को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। विजिलेंस ने हाल ही में तीनों को गिरफ्तार किया था और जांच जारी है।
[metaslider id=75534] [metaslider id=34068]