ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 26 November 2024

बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हमला ? फेंका मोबाइल

Baba Bageshwar Dham's Dheerendra Shastri attacked? Mobile thrown
Baba Bageshwar Dham's Dheerendra Shastri attacked? Mobile thrown

नेशनल न्यूज़ : बागेश्वर धाम के प्रमुख, धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा उत्तर प्रदेश के झांसी में पहुंची। इस यात्रा के दौरान एक घटना घटी, यहां किसी शख्स ने यात्रा के दौरान बाबा पर मोबाइल फेंककर मारा। मोबाइल बाबा के गाल पर जाकर लगा, लेकिन बाबा ने इसे हल्के में लिया और इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

हिंदू एकता यात्रा के छठे दिन जब बाबा धीरेंद्र शास्त्री अपने भक्तों के साथ पैदल यात्रा कर रहे थे, तभी यह घटना घटी। बाबा माइक से भक्तों और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे, तभी किसी ने मोबाइल फेंककर मारा, जो बाबा के गाल पर जाकर लगा। इसके बाद, बाबा ने माइक से कहा, "फूलों के साथ किसी ने हमको मोबाइल फेंककर मारा है, हमें मोबाइल मिल गया है।" इस घटना के बाद बाबा ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और इसे अपनी यात्रा का हिस्सा मानते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।

वहीँ इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी होना शुरू हो गया है। धीरेंद्र शास्त्री पर हमले की सूचना सोशल मीडिया पर फैलने के बाद झांसी पुलिस ने एक ट्वीट और संदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि धीरेंद्र शास्त्री पर हमला नहीं हुआ है। पुष्पवर्षा के दौरान मोबाइल लग गया।

वहीं बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने जनता को बाद में बताया कि किसी श्रद्धालु-भक्त का मोबाइल लग गया था। किसी तरह की साजिश नहीं है। ये एक आध्यात्मिक यात्रा है, यहां सब कुछ ठीक है। दोनों राज्य की पुलिस अच्छा काम कर रही है।