ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 07 November 2024

रात को इन फूड्स से करें परहेज, नींद और डाइजेशन के लिए रहेगा बेहतर

रात को इन फूड्स से करें परहेज, नींद और डाइजेशन के लिए रहेगा बेहतर

Health Tips : रात को ऐसा भोजन करना चाहिए जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाए क्योंकि डिनर के बाद ज्यादातर लोग सो जाते हैं। ऐसे में जो खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाए उसे ही डिनर में शामिल करना चाहिए। इस लिए हेल्थ एक्सपर्ट सही समय पर और सही डाइट लेने की सलाह देते हैं। आमतौर पर सभी को हेवी नाश्ता और हल्का डिनर करना चाहिए। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण कई लोग पेट की समस्या और नींद कम आने की बीमारी से परेशान हैं। पर्याप्त नींद लेना और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने से हम कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आइए जानते हैं आप इन बीमारियों से दूर रह रहने के लिए रात के खाने में किन-किन चीजों को शामिल न करें?

कैफीन कैफीन युक्त चाय या कॉफी सर्कैडियन साइकिल को रोकती है और आपको इस कारण नींद नहीं आती है। इसलिए, सोने से कम से कम 8 घंटे पहले कैफीन का सेवन करने से बचें, ताकि आपको सही समय पर नींद आए और आप प्रॉपर नींद ले सकें।

चॉकलेट या मिठाई से बचें कई लोग रात के खाने के बाद चॉकलेट या मिठाई खाना पसंद करते हैं। इसके आपका शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जिससे आपको एक्स्ट्रा एनर्जी मिलती है, जिसकी जरूरत आपको रात को सोते समय नहीं होती है। साथ ही ये फैट को बढ़ाती है, जिससे आपका वजन बढ़ता है।

स्टार्च युक्त फूड ज्यादा स्टार्च या कार्बोहाइड्रेट खाने से ब्लड शुगर और इंसुलिन के लेवल को बढ़ाता है। साथ ही कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर की एनर्जी बढ़ती है। इसका सेवन अगर आप रात के समय करते हैं, तो वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा मसालेदार और तले हुआ खाना आंतों को नुकसान पहुंचाता है। बल्कि रात में खाने पर सूजन, अपच और एसिडिटी पैदा कर सकते हैं।

Disclaimer : ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।