Thursday, 13 October 2022
Jalandhar
जालंधर में मीडिया कर्मी के भाई को किडनैप करने की कोशिश
[metaslider id=24944]
मिलाप चौक स्थित द कूलिंग स्पेशिलिस्ट के अंकित ढींगरा ने साथियों सहित किया हमला
जालंधर (12 अक्टूबर) : महानगर में बुधवार को एक मीडिया कर्मी के भाई को किडनैप करने की कोशिश की गई। मिली जानकारी अनुसार आरोपी का नाम अंकित ढींगरा है और उसने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। आरोपी व उसके के खिलाफ थाना नंबर 2 में शिकायत दे दी गई है। इस बारे में पंजाब मीडिया न्यूज के संचालक पवन कुमार ने बताया कि उनका भाई सुभाष मिलाप चौक में द कूलिंग स्पेशिलिस्ट नामक डिस्ट्रीब्यूटर के पास एसी का काम करता था। इस डिस्ट्रीब्यूशन को अंकित ढींगरा नामक युवक चलाता है। सुभाष की एक माह का वेतन आरोपी ने रोका हुआ था जब सुभाष ने वेतन मांगा तो अंकित उससे गाली गलौज करने लगा। जब सुभाष ने इसकी शिकायत संबंधित कंपनी अधिकारियों को की तो आरोपी उग्र हो गया। आज वेतन न मिलने व गाली गलौच की शिकायत करने के बाबत पवन व सुभाष थाना नंबर 4 पहुंचे और लिखित शिकायत दी। जब दोनों भाई अपने घर डॉल्फिन होटल के पीछे लौट रहे थे तो तभी रास्ते में अंकित ढींगरा ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया और सुभाष का मोबाइल छीन लिया और उसे किडनैप करने की कोशिश की। बड़ी मुश्किल से पवन ने सुभाष को बचाया। इसके बाद पीडि़त परिवार ने थाना नंबर 2 में शिकायत दे दी है।
[metaslider id=25498]