ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 10 September 2023

PNB बैंक का ATM काटने की कोशिश नाकाम, CCTV पर स्प्रे किया काला रंग

Attempt to hack PNB Bank's ATM failed, black color sprayed on CCTV
Attempt to hack PNB Bank's ATM failed, black color sprayed on CCTV
कपूरथला : खबर है कि कपूरथला के गांव शेखूपुर में पंजाब नेशनल बैंक के ATM को अज्ञात लुटेरों ने लूटने का प्रयास किया है। घटना के वक़्त लुटेरों ने ATM केबिन में दाखिल होते ही CCTV कैमरा पर काला रंग स्प्रे कर दिया और ATM मशीन को काटने लगे। लेकिन वे मशीन पूरी तरह से काट नहीं सके। इस कारण पैसे चोरी होने से बच गए । बैंक मैनेजर की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]