Sunday, 28 March 2021
Punjab
मलोट में BJP MLA पर हमले के विरोध में पंजाब में उबाल, भाजपा का कई जगह रोष प्रदर्शन
[metaslider id="711"]
पंजाब : मुक्तसर के मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए जानलेवा हमले एवं कपड़े फाड़ने जैसी घटना से गुस्साए भाजपाइयों ने आज पटियाला में अनारदाना चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ अर्धनग्न अवस्था में रोष प्रदर्शन कर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला भी फूंका। वहीं, घटना को लेकर किसान नेताओं ने किनारा कर लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि मारपीट करना उनके एजेंडे में नहीं है।
[metaslider id="9199"]
लुधियना में घंटाघर चौक पर भाजपाइयाें ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मलोट में विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले के विरोध में संगरूर में भी भाजपा नेताओं ने जिला प्रधान रणदीप दियोल की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका और पंजाब में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
[metaslider id="5345"]
source link