ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 15 April 2023

BIG BREAKING : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस और मीडिया के सामने गोलियां मारकर हत्या

BIG BREAKING : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस और मीडिया के सामने गोलियां मारकर हत्या
प्रयागराज : बड़ी खबर सामने आ रही है कि माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। बता दे पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी। हालांकि तभी पत्रकार भी साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है हैं। मिली जानकारी अनुसार तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। फिलहाल यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। [metaslider id=25498]