ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 28 November 2023

Astro Tips : क्या आप भी खाना खाने के बाद थाली में ही हाथ धो देते हैं तो .......

Astro Tips: Do you also wash your hands in the plate after eating?
Astro Tips: Do you also wash your hands in the plate after eating?
Astro Tips : आपने देखा होगा खाना खाने के बाद कुछ लोग थाली में ही हाथ धो देते हैं , आज हम इस पर बात करेंगे। हिन्दू धर्म में खाने को अन्न देवता माना जाता है। संत महात्मा तो खाने की पूजा करके ही उसे खाते हैं। वहीं कुछ लोग खाने से वास्तु शास्त्र और वास्तु दोष का कनेक्शन मानते हैं। कहते है खाना खाने के बाद झूठे बर्तनों में कभी हाथ नहीं धोने चाहिएं। ऐसा करना शास्त्रों में बहुत बड़ा अपशकुन माना गया है। ऐसा करने से लोगों को कई तरह की परेशानियां और समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि झूठे बर्तन में हाथ धोने से क्या होगा? वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना खाने के बाद झूठी थाली में हाथ धोने से अन्न देवता का अपमान होता है। मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। इससे घर में गरीबी आती है। बीमारियां फैलती हैं। भोजन की थाली हमेशा चटाई या पाट पर सम्मानपूर्वक रखें। भोजन की थाली कभी एक हाथ से न पकड़ें। ऐसा करने से खाना प्रेत योनि में चला जाता है। थाली में जूठन छोड़ना अशुभ होता है। भोजन करने से पहले भगवान का ध्यान लगाना चाहिए। खाना खाते समय क्रोध और बातचीत नहीं करनी चाहिए। खाना उतना ही लें, जितना खा पाएं। खाने का अपमान करने से अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा क्रोधित होती हैं। उनका प्रकोप आपको बर्बादी की ओर ले जा सकता है। दिन-प्रतिदिन घर में रुपए-पैसे की किल्लत हो सकती है। Disclaimer : 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। [metaslider id=25498]