Tuesday, 30 April 2024
National
एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन से हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स, कंपनी ने खुद कबूली ये बात
नेशनल न्यूज़ : ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इसे बनाने वालीÂ एस्ट्राजेनेका ने यूके( यूनाइटेड किंगडम)Â हाईकोर्ट में दिए गए अपने अदालतीÂ दस्तावेजों में पहली बारÂ माना है कि उसकीÂ कोविड-19 वैक्सीन से कुछ दुर्लभ मामलों मेंÂ TTS जैसे साइडÂ इफेक्ट्स हो सकते हैं. हालांकि कंपनी ने दावा किया है कि ऐसे साइड इफेक्ट्स के मामलों की संख्या काफी कम है. बता देंÂ एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को कई देशों मेंÂ कोविशील्ड और वैक्सज़ेवरिया ब्रांड नामों के तहत बेचा गया था.
क्या हैÂ Â TTS सिंड्रोम थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस)Â शरीर मेंÂ खून के थक्के जमने की वजह बनती है. बॉडी में ब्लड क्लॉट बनने के चलतेÂ व्यक्ति कोÂ ब्रेन स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट होने की आशंकाएं बढ़ जाती है. इसके अलावा यह सिंड्रोम बॉडीÂ में प्लेटलेट्स गिरने का भीÂ एक कारणÂ बन सकताÂ है.
बता दें कि एस्ट्राजेनेकाÂ कंपनी को क्लास-एक्शन मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है. जिसके बाद इस दिग्गज दवा कंपनी ने कोर्ट में वैक्सीन के कारण गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा होने की बात स्वीकार की. दरअसल जैमी स्कॉट ने एस्ट्राजेनेका के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. उन्होंने अप्रैल 2021 में कोरोना वैक्सीन की डोज ली थी, जिसके बाद वह स्थाई मस्तिष्क क्षति से जूझ रहे हैं. जैमी स्कॉट समेत कई अन्य मरीजों से TTS के साथ थ्रोम्बोसिस नाम की दुलर्भ संकेत दिखे थे. इन सभी ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए मुआवजे की मांग की थी.