ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 22 May 2023

लुधियाना में ASI की पत्नी व बेटे समेत हत्या , कोठी से तीनों के शव मिले

ASI's wife and son murdered in Ludhiana, bodies of all three found in Kothi
ASI's wife and son murdered in Ludhiana, bodies of all three found in Kothi
लुधियाना : खबर है कि लुधियाना के गांव नूरपुर बेट में रिटायर्ड सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) कुलदीप सिंह, उसकी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी गई। रविवार देर रात कोठी से ही तीनों के शव मिले। शुरूआती जांच में पता चला कि सब्बल जैसे लोहे के भारी हथियार से वार कर उनका कत्ल किया गया है। हमलावरों ने सिर और चेहरे पर वार किए हैं। ज्यादातर वार उनके चेहरों पर किए गए हैं। यह भी आशंका है कि हत्या के वक्त तीनों सो रहे थे। मिली जानकारी अनुसार हमलावरों ने घर से रिवाल्वर, बाइक, सोना और नकदी भी लूटी है। फिलहाल पुलिस लूट और निजी रंजिश के एंगल से घटना की जांच कर रही है। रिश्तेदारों के मुताबिक ASI के बेटे गुरविंदर की पत्नी गर्भवती है। बेटा अभी दो दिन पहले ही पत्नी को ससुराल पायल गांव के पास छोड़ कर आया था। अगर वह भी यहां होती तो उसकी भी हत्या हो सकती थी लेकिन उसके मायके जाने की वजह से जान बच गई। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने कहा कि जांच के दौरान सामने आ रहा है कि फिलहाल तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। उसके बाद स्पष्ट होगा कि उनकी हत्या कैसे की गई है। मामले की लूट व निजी रंजिश समेत हर एंगल से जांच की जा रही है। [metaslider id=25498]