ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 15 August 2021

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात ASI के बेटे की हत्या, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

ASI's son murdered outside Jalandhar Cantt railway station late in the night, there was a stir in the police administration
ASI's son murdered outside Jalandhar Cantt railway station late in the night, there was a stir in the police administration
[metaslider id="711"] जालंधर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात ASI एएसआइ के बेटे की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। ये घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे की है। प्राप्त जानकारी अनुसार जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात को मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया जिसमे सर्वजीत सिंह और उसके साथी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में सर्वजीत की मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल है। सर्वजीत सिंह एएसआई का बेटा बताया जा रहा है । वहीँ इस हमले में घायल हुए युवक को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी पहचान ढिलवां निवासी गुरदेव के रूप में हुई है। [metaslider id="1461"] सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची । पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों के बारे में जानकारी इकट्ठी का जा रही है। वहीँ देर रात सूचना मिलने के बाद मौके पर एसीपी कैंट मेजर सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि देर रात कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात दो युवकों का किसी बात को लेकर वहां मौजूद युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद सर्वजीत सिंह के सिर पर युवकों ने कोई भारी चीज मार दी । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ , जिसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। [metaslider id="9199"]